3 अगस्त 2011 - 19:30

रमज़ान के पहले दिन लखनऊ शहर की मस्जिदें रोज़ेदार नमाज़ियों से भरी रहीं और तिलावते क़ुरान एंव नमाज़ों का सिलसिला दिनभर चलता र

 भारत से अहलेबैत समाचार (अबना) संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार रमज़ान के पहले दिन लखनऊ शहर की मस्जिदें रोज़ेदार नमाज़ियों से भरी रहीं और तिलावते क़ुरान एंव नमाज़ों का सिलसिला दिनभर चलता रहा शाम को इफ़्तार के समय से पूर्व ही रोज़ेदार नमाज़ी मस्जिद पहुंच कर अपने रब की इबादत में व्यस्त हो गए। इफ़्तार का वक़्त आते ही रोज़ेदारों ने एक दूसरे के साथ मिलकर रोज़ा खोला और नमाज़ पढ़कर अपने कर अपने रब का शुक्र अदा किया। पुराने लखनऊ की मस्जिदों में आज शाम से ही माहौल कुछ बदला हुआ था बड़ी संख्या में रोज़ेदारों के साथ छोटे बच्चे कुर्ता पैजामा पहने और सर पर टोपी लगाए मस्जिदों में नज़र आए। वहीं रमज़ान के मद्देनज़र हुसैनाबाद ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट के अन्तर्गत आने वाली शहर की दस से अधिक मस्जिदों में रोज़ेदारों के लिए इफ़्तार का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के सचिव अपर ज़िलाधिकारी ओमप्रकाश पाठक ने बताया कि रमज़ान के दौरान हुसैनाबाद स्थित छोटे इमामबाड़े से 29 नमज़ान तक प्रतिदिन 600 ग़रीब रोज़ेदारों के लिए इफ़्तार सामग्री वितरित की जाएगी।
.......
166